आदि कर्मयोगी अभियान से ग्राम पंचायतों में सुशासन का सपना होगा साकार – विधायक जयसिंहनगर

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गोहपारू जनपद पंचायत में आयोजित किया गया प्रशिक्षण
– जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद पंचायत गोहपारू में दो दिवसीय जनपद स्तरीय अधिकारियों का ओरिएंटेशन एवं वर्क बुक मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि “यह प्रशिक्षण अधिकारियों को ग्राम स्तर पर योजनाओं की बेहतर समझ, क्रियान्वयन और निगरानी को नई दिशा देगा। इससे ग्राम पंचायतों में सुशासन का सपना साकार होगा।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास, सुशासन तथा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह ने कहा कि हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक गांव समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सुशासन का आदर्श बनंे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर प्रताप सिंह ने आदि कर्मयोगी योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया की आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य समाज के सबसे अंतिम छोर के पिछड़े हुए व्यक्ति और परिवार को विकास की मुख्य धारा में लाना है। यह कार्यक्रम जनजातीय सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा साथ ही ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में भी मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण में संचालन ब्लॉक प्रशिक्षक श्री नीरज गुप्ता, श्री मनोज कुमार मिश्रा, जिला प्रशिक्षक श्री शिव कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रशिक्षक श्री नरेंद्र बॉथम, श्री राजेश मिश्रा सहित स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास एनआरएलएम सहित अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.