भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह: तोरकुंभ हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

185
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

अंबाह क्षेत्र के तोरकुंभ गांव में 4 सितंबर की रात सोते समय हुई विवेक शर्मा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को अंबाह-बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, 32 बोर की पिस्टल, आठ जिंदा राउंड तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2.16 लाख का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे पैसों के लेन-देन और पुरानी रंजिश मुख्य वजह रही। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper