आयोजित शालेय संभागीय कराते चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शहडोल।मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय संभागीय कराते चयन प्रतियोगिता का आयोजन ,संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग उमेश कुमार धुर्वे ,जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल फूल सिंह मारपाची ,सहायक संचालक खेल रईस अहमद ,जिला खेल अधिकारी शहडोल रामरूद्र पटेल ,के कुशल मार्गदर्शन में 10.9.2025 को शांति देवी विद्यालय शहडोल में कराया गया, जिसमें 14, 17, 19, आयु वर्ग, बालक बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के हिसाब से सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का उनके वेट कैटेगरी पर चयन किया गया चयनित खिलाड़ी 69 वीं शालेय राज्य स्तर कराते प्रतियोगिता के लिए भाग लेंगे, 14 वर्ष बालक बालिका का आयोजन 15 से 19 सितंबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित होगा, इसी प्रकार 17, 19 वर्ष आयु वर्ग बालक बालिका 2 से 6 अक्टूबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा,और उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश कराते टीम में चयन किया जाएगा,संभागीय चयन प्रतियोगिता सफल आयोजन में अहम भूमिका संभागीय प्रशिक्षक श्री अजय चौधरी,शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक रामकिशोर चौरसिया, शिवानी नामदेव,अमरताजली पटेल,संजय कंघीकार ,साहिल जायसवाल,अंकित कुशवाहा, किशोर साकेत,की थी! शांति देवी स्कूल के डायरेक्टर राजन शर्मा, मैनेजर मोनिका तिवारी जी, प्राचार्या शुभांगी श्रीवास्तव जी की भूमिका थी |

Subscribe to my channel
Comments are closed.