आदि कर्मयोगी अभियान विकसित भारत बनाने में निभाएगा अहम भूमिका-विधायक

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
– जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद पंचायत बुढ़ार में 02 दिवसीय अधिकारी कर्मचारियों का ओरियेटेंशन एवं वर्कबुक मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत बुढ़ार सभागार में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को 2047 तक पाने में आदि कर्मयोगी अभियान महती भूमिका अदा करेगा। आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास सुशासन तथा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना है। जनजातीय समुदाय के लोगों की दिनचर्या, उनकी संस्कृति एवं भावनाओं के अनुरूप ढलते हुए उनकी समस्याओं को जाने और शासन की योजनाओं से लाभांवित कराएं और उन्हें सशक्त बनाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हुए सभी योजनाओं एवं मूलभूत बातों को ठीक तरह से समझे। अभियान के तहत प्रत्येक जनजातीय परिवार को सरकार की संचालित योजनाओं से लाभांवित कराकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें।
कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री राजीव लघाटे ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से मिल सके। दो दिवसीय प्रशिक्षण में शासन द्वारा निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण संचालित हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता की।
प्रशिक्षण का संचालन नोडल अधिकारी श्री दिवाकर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशिक्षक श्रीमती रामकुमारी पाण्डेय सीडीपीओ, डॉ अमित प्रकाश चौधरी बीएमओ, श्री संजीव त्रिपाठी प्राचार्य, श्री पराग सिंह धुर्वे डिप्टी रेंजर, श्री गजरूप सिंह एनजीओ नित्या फाउण्डेशन, श्री शरद वर्मा, श्री रामानुज तिवारी, श्री पुष्पेन्द्र शुक्ला, श्री राकेश लक्ष्यकार सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.