भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा की अंतिम तिथि 27 सितम्बर तक बढ़ी।

248
Above News

सचिन सिंह राजपूत

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों के सुख-दुख में राज्य सरकार हमेशा साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर से बढ़ाकर अब 27 सितंबर कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2025–26 के लिए पत्रकारों से पिछले वर्ष 2024–25 के समान ही प्रीमियम राशि ली जाएगी। बढ़ी हुई प्रीमियम की शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे लगभग 4.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में लिया गया है, ताकि उन्हें बीमा योजना का निरंतर लाभ मिलता रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper