हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता बने सुभाष राणा

पधर।हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम उर्फ रूपलाल की अध्यक्षता में जल रक्षक सुभाष राणा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सुभाष राणा ने जारी बयान में कहा है कि प्रदेश संघ की आवाज को पूरे हिमाचल प्रदेश तथा सरकार तक सही ढंग से पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष जवालूराम के नेतृत्व में संघ अच्छा काम कर रहा है सुभाष राणा ने कहा है कि जलरक्षक अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। वही उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में जल रक्षक संघ ने रात दिन कर लोगों के घरों तक वाणी पहुंचाया है। परंतु मानदेय न के बराबर हैं। 55 सौ रुपए में परिवार का खर्चा नहीं हो पाता इसलिए सरकार से निवेदन है की जलरक्षको को भी उचित मानदेय दिया जाये। साथ में 12 साल की पोलिसी को कम करके 8 साल किया जाऐ। जल रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष जवालूराम तथा कार्यकारणी के साथ मिलकर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उपमुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिलकर दो प्रमुख मागे रखगे ओर पूरा करवाएंगे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.