बिजली की प्रेस से मां के सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला हुई मौत

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा) :देवभूमि हिमाचल के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते पर गहरा दाग लगा दिया है। यहां के बेला गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी जन्म देने वाली मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। हैवानियत की हद यह थी कि हत्या के लिए उसने घर में रखी आयरन (प्रेस) का इस्तेमाल किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले बेलग गांव की है.यहां एक मां जब खाना खा रही थी, तो उसका अपने 24 वर्षीय बेटे अभय ठाकुर से किसी बात पर विवाद हो गया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद पैसों की मांग को लेकर शुरू हुआ थाविवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने आपा खो दिया और पास में रखी बिजली की प्रेस उठाकर अपनी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.हमला इतना घातक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश कीउसने पहले यह अफवाह फैलाई कि कुछ नकाबपोश लोग घर में घुसे और उन्होंने मां की हत्या कर दीलेकिन पुलिस को घर के दरवाजे अंदर से बंद मिले, जिससे उसका झूठ पकड़ा गयाहमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में ही शक की सुई बेटे पर जा टिकी थी.जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैपुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और अन्य सबूत भी जुटाए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस बात से हैरान हैं कि कोई बेटा पैसों के लिए अपनी ही मां की जान कैसे ले सकता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.