भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के आयोजन हेतु जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

490
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की जिला शान्ति समिति की अपील

मूर्तियों की स्थापना ऐसे स्थानों में नहीं की जाए जिससे यातायात प्रभावित हो-कलेक्टर

दुर्गा समितियों द्वारा या गरबा आयोजन समितियों द्वारा अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्यवाही

त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में नकारात्मक पोस्ट डालने पर होगी सख्त कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक

– आगामी 22 सितम्बर से नवरात्रि पर्व तथा 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। शहडोल जिले में सभी त्योहार आपसी भाईचारे, समन्वय एवं सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है। इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने की अपील जिला शान्ति समिति द्वारा की गई है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह नें शान्ति समति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था, सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था तथा जहां सड़कें जीर्ण-शीर्ण हैं वहां सड़कों की मरम्मत का अभियान चलाएं। उन्होंने दुर्गा मूर्तियां स्थापित करने वाली समितियों से अपील की है कि मूर्तियों की स्थापना ऐसी जगहों में नहीं करें जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। आपने कहा कि दुर्गा उत्सव के दौरान गरबा नृत्य का आयोजन स्थल पर उपयोग किए जाने वाले सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित डेसीमल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए। समय का भी ध्यान रखा जाए तथा दुर्गा प्रतिमा स्थापना समितियों एवं गरबा आयोजन समितियों द्वारा अश्लील गाने नहीं बजाए जाएं अन्यथा संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। आयोजन समितियां कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन व्यवस्था रखें तथा रात्रि के दौरान पंण्डाल में वालेन्टियर के रूकने की व्यवस्था भी कराएं। आयोजन समितियां विद्युत विभाग से बिजली कनेक्शन की विधिवत मंजूरी लें तथा खुले हुए तारों का उपयोग नहीं करें। गरबा आयोजन समतियां गरबा नृत्य में भाग लेेने वाले सदस्यों के आने-जाने एवं सुरक्षा का दायित्व भी निभाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि संकीर्ण मार्गों में भारी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। आपने कहा कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में नकारात्मक पोस्ट डालने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। दशहरा पर्व में रावण दहन का कार्यक्रम शासकीय पॉलीटेक्निक मैदान में 2 अक्टूबर को शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में सोहागपुर की रामलीला मण्डली द्वारा रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाएगा। जिला शान्ति समिति में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 1 एवं 2 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से करने की अपील दुर्गा समितियों से की गई है।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनन्द, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुन्देला, नगर निरीक्षक श्री राघवेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यभामा गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, डॉ. परमानन्द तिवारी, शानउल्लाखान, गोविन्द सिंह परिहार, दिनेश अग्रवाल, रविन्दर सिंह गिल, संजीव निगम, विनय केवट, राहुल मिश्रा, अनिल जैन, सहित शान्ति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper