विषेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 19 सितम्बर को
—
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मध्यप्रदेश राज्य में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण कराया जाना है। जिसकी पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण की तैयारी के संबंध में निर्देश प्रसारित किये गये है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को गहन पुनरीक्षण के पूर्व की तैयारियो एवं गहन पुनरीक्षण की दौरान होने वाली कार्यवाहियो तथा आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशो से अवगत कराया जाना है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक आयोजित की जाएगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.