भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

23.36 ग्राम चिट्टा युवक व युवती किया गिरफ्तार

137
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)-:पुलिस उपमंडल रोहडू की विशेष टीम ने खूफिया सूचना के आधार पर, रोहड़ू के एक निजी होटल में दबिश देकर दिल्ली निवासी युवक व अरुणाचल प्रदेश निवासी युवती से- 6.74 ग्राम  बरामद किया। जिसपर थाना रोहड़ू में आरोपियों के खिलाफ़ एन डी पी एस एक्ट  के तहत केस दर्ज कर आग़ामी छानबीन करते हुए थाना रोहड़ू की टीम ने इन आरोपियों से गहन पूछताछ की जिसपर इनके द्वारा होटल के नज़दीक छुपाई हुई चिट्टे की एक अन्य खेप वजन 16.62 ग्राम को बरामद करवाया । ये दोनों बाहरी राज्य से रोहड़ू में चिट्टा तस्करी करने आए थे, इनके साथ संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द पुलिस द्वारा पकड़ा जाएगा । पुलिस उपमंडल रोहड़ू में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है । पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही से नशा तस्करों की कमर टूट रही है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper