भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बेटियों को खेल के प्रति बढावा देने के उददेश्य से आयोजित की गई फुटबाल प्रतियोगिता
===

273
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में ग्राम विचारपुर में बेटियों को खेल में बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो इंडिया स्माल सेंटर विचारपुर एवं विचारपुर खेल मैदान टीम के मध्य फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खेलो इंडिया स्माल सेंटर विचारपुर की फुटबाल टीम विजय रही है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा  कि अभिभावक अपने बच्चों को खासकर लड़कियों को डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक में कैरियर बनाने के साथ-साथ अब खेल गतिविधियो में सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा खेलो को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से विभिन्न खेल गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सांसद खेल महोत्सव, विधायक कप, खेलो इंडिया आदि शामिल है। खेल गतिविधियो में खिलाडी बढ़ चढकर सहभागिता निभाते  हुए अपने देश, जिला, गांव, विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। 
     इस अवसर पर पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के संचालक शारीरिक शिक्षक एवं खेल विभाग डॉ०आदर्श तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा, समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अजय सोंधिया, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, दयानंद सोंधिया, अनिल सिंह फुटबॉल कोच, यशोदा सिंह, रजनी सिंह फुटबॉल कोच सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं फुटबाल खिलाड़ी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper