अंबाह में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर से लोगों को परेशानी

अंबाह। नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। सुबह के निर्धारित समय तक कचरा नहीं उठाए जाने के कारण मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इन पर गाय, सूअर और आवारा कुत्ते मंडराते दिखाई देते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा। कचरे के बीच से गुजरते समय कई बार वाहन चालकों को जानवरों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस संबंध में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी शबीर कौंसार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “सुबह 8 बजे तक कचरा उठाने के आदेश हैं, लेकिन कई बार ट्रैक्टर गाड़ियां लेट हो जाती हैं। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Subscribe to my channel
Comments are closed.