भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भिवाड़ी थाना फेज-3 में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन और महिला विश्राम गृह का शुभारंभ

124
Above News

भिवाड़ी थाना फेज-3 परिसर में पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित पुलिस कैंटीन और महिला कांस्टेबल विश्राम गृह का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण (आईपीएस) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल शाहू, वृताधिकारी कैलाश चौधरी और थानाधिकारी सत्यनारायण की मौजूदगी में किया। यह सुविधा केंद्र CSR कार्यक्रम के तहत आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस एवं द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से तैयार किया गया है। इस अवसर पर आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस की ओर से पियूष अरोड़ा (प्लांट हेड), पूर्ण सदाशिव (एचआर हेड), आशुतोष जैन और जितेंद्र कसाणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस पहल के लिए उद्योग और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी साझेदारियाँ पुलिस बल के मनोबल और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नए कैंटीन और विश्राम गृह से पुलिस कर्मियों, विशेषकर महिला जवानों को बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper