भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भजन गायिका बबली यादव, पदम नापित, तथा सामाजिक न्याय विभाग के कलाकारों ने स्वरों से घोला भक्ति रस
===

425
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

देव दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भक्ति रस से सराबोर हुआ सीतामढ़ी, ग्राम गंधिया
===

– जिला प्रशासन शहडोल एवं श्री रामचंद्र पथगमन न्यास मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव पर्व का आयोजन श्रीराम पथगमन मार्ग सीतामढ़ी ग्राम गंधिया में आयोजित किया गया। इस भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में उमरिया से आई बबली यादव के दल की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक न्याय विभाग के कलाजत्था दल ने गणेश वंदना से की। इस अवसर पर दल द्वारा श्री राधे गोविंदा-हरि का प्यारा नाम है की प्रस्तुति दी गई।
उमरिया जिले से आई बबली यादव ने जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार जाउं रे, लगन तुमसे लगा बैठे, ओ री सखी मंगल गाओ रे, नगरी हो आयोध्या सी, जिस भजन में राम का नाम न हो, जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुति से उपस्थित जन भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में उनके ही दल के पदम नापित ने जय गणपति वंदन गण नायक, जग में है सुंदर दो नाम, सजा दो घर को गुलशन से, हे राम हे राम तू अंतर यामी, मन की आखों से सदा मै देखूं, सूरज की गर्मी से पतवार मे हो रघुवर तूफान से, जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों नें वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बबली यादव के दल में की बोर्ड पर पाली से आए नमित पटेल, बेस गिटार पर कटनी से आए सुरेश कुमार, आक्टोपेड पर पाली से आए अमित पटेल एवं लकी गुप्ता ने ढोलक पर साथ दिया।

दीपोत्सव कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र श्री शरद जुगलाल कोल, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह, सीईओ जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती शिवानी जैन, ब्यौहारी कल्पना यादव, बीईओ राजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र त्रिपाठी, जनपद सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा श्रृद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया तथा दीपदान किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper