भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पोरसा हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा — पिता-चाचा की मौत का बदला लेने उतरा नाबालिग, गोली मारकर की महावीर शुक्ला की हत्या!

145
Above News

पोरसा। ज़िले को दहला देने वाले महावीर शुक्ला हत्याकांड (6 नवंबर)का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि एक नाबालिग किशोर निकला — जिसने अपने पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए ये खून किया!

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग आरोपी के पिता बंटी भदौरिया और चाचा भोला भदौरिया की हत्या करीब छह महीने पहले महावीर शुक्ला के बेटे वीरू शुक्ला ने की थी। उसी रंजिश की आग में जल रहे इस नाबालिग ने बदले की कहानी को खूनी अंजाम दे दिया।

घटना का दिन — 6 नवंबर:
महावीर शुक्ला अंबाह जेल में बंद अपने बेटे से मिलकर घर लौट रहे थे। तभी पचपेड़ा इलाके में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने कार से आकर उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी के साथ उसके साथी पिंटू भदौरिया को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक, देशी कट्टा, और एक स्विफ्ट कार ज़ब्त कर ली है।
इस मामले में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है।

एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पकड़ा गया।
पिंटू भदौरिया को अदालत में पेश किया गया है।
फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एक पुराने खून की कहानी ने फिर ली एक नई जान — बदले की आग ने पोरसा में फिर बहाया खून!

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper