मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनो से किया गया वायदा निभाया
—

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में 250 रूपये नवम्बर माह से बढी हुई राशि के साथ 1500 रुपए प्रति माह के मान से राशि अंतरित की
—-
प्रदेश की एक करोड़ 28 लाख बहनों के खाते में 1857 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई
—-
योजना प्रारंभ से अब तक लाडली बहनों के खातो में 45 हजार करोड़ रूपये अंतरित किया गया
शहडोल जिले की 1 लाख 88 हजार 706 लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 27 करोड़ 59 लाख रूपये अंतरित किये गए
—
शहडोल 12 नवम्बर 2025- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो कहते है उसे पूरा करते है। डॉ. यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनो से दीपावली के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 250 रूपये प्रति माह की वृद्धि करते हुए 1250 रूपये की जगह 1500 रूपये प्रति माह देने का जो वायदा किया था वह पूरा हो गया है। अब लाड़ली बहनो के खातों में प्रति माह 1500 रूपये की राशि अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 28 लाख बहनों के खातों में 1500 रुपए प्रति माह के मान से कुल 1857 करोड़ रुपए की राशि रिमोट की बटन दबाकर अंतरित की। शहडोल जिले की 1 लाख 88 हजार 706 लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत कुल 27 करोड़ 59 लाख 11 हजार 800 रुपए की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रारंभ से अब तक लाडली बहनों के खातो में 45 हजार करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन देखा एवं सुना गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, महिला समूह और बड़ी संख्या लाड़ली बहने ने भाग लिया।
लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रारंभ करने का उद्देश्य है कि हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का अवसर मिले। इस योजना से प्रदेश की महिलाएँ अब अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही छोटे व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा कर रही हैं। योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का अभियान है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाओं को और अधिक सशक्त बना रही है, ताकि लाड़ली बहना की भावना हर घर तक पहुँचे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.