मतदाताओ से प्राप्त गणना पत्रक का करें शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन- कलेक्टर
—

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर ने एसआईआर के तहत किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की
—
– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने अनुविभगीय राजस्व कार्यालय जैतपुर के सभागार में जैतपुर अनुविभाग के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 के तहत किये जा रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियो को निर्देश दिए कि मतदाताओ से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा को बीएलओ ऐप में शत-प्रतिशत फीडिंग करते हुए डिजिटाइजेषन करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्याें को प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ करे जिससे किसी भी प्रकार की गडबड़ी न हो यह सुनिष्चित करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री दीपक मंडावी सहित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.