भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डिजीटलाइजेशन के कार्याे का उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
====

154
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहडोल जिले में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियो द्वारा मतदाताओ से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा को बीएलओ ऐप में डिजिटलाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है।
      उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमी अमृता गर्ग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जनपद पंचायत सोहागपुर के मतदान केंद्र खोल्हाड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने मतदान केंद्र जमुई  सहित अन्य मतदान केंद्रो में किये जा रहे डिजीटलाइजेशन के कार्याे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने कहा कि मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक को शत प्रतिशत बी.एल.ओ. ऐप में अपलोड करते हुए डिजीटलाइजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष बीएलओ ऐप में गणना पत्रक में प्राप्त डाटा को दर्ज भी कराया एवं मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक वितरण की स्थिति सहित अन्य जानकारियां भी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper