भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अतिक्रमण में जप्त लोहे-गाटर की अवैध बिक्री! चार पार्षदों ने सीएमओ को सौंपा शिकायत आवेदन

239
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट



नगर पालिका कर्मचारियों पर गंभीर आरोप: अतिक्रमण में जप्त सामान की चोरी‑छुपे बिक्री, पार्षदों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
भास्कर न्यूज |
नगर पालिका कर्मचारियों पर जप्त सामान बेचने का आरोप, पार्षदों ने सीएमओ को सौंपा आवेदन

अंबाह। नगर पालिका परिषद अंबाह में अतिक्रमण हटाने के दौरान जप्त किए गए सामान की अनियमित बिक्री को लेकर तीन पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शिकायत आवेदन सौंपा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए लोहे के सरिये, गाटर, बेंच और अन्य सामान को कुछ कर्मचारी बाजार में बेच रहे हैं, जो नियम विरुद्ध और दंडनीय श्रेणी में आता है।

पार्षद मंजू तोमर (वार्ड 04), जय कुमार राजौरिया (वार्ड 03) और सुनील सखवार (वार्ड 17) तथा ललिता अतेन्द्र सखवार (वार्ड 10) द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नगर पालिका में कुछ कर्मचारी अवैध तरीके से फाइलें चला रहे हैं, जिनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं है, लेकिन उनसे वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। पार्षदों ने इस पर सख्त निगरानी की मांग की है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका में कब, कितना और कौन‑सा सामान आया, कहाँ रखा गया और कितना जप्त किया गया—इसका कोई पारदर्शी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। पार्षदों ने सभी जप्त व पुराने सामान का उचित लेखा‑जोखा बनाने तथा समय‑समय पर नीलामी करवाने की मांग की है, जिससे निकाय को राजस्व प्राप्त हो सके।

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी निजी लोगों या प्रभावशाली व्यक्तियों के कामों में लगे रहते हैं, जिससे वार्डों के नियमित कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को उन्हीं वार्डों में लगाने या हटाने की मांग की है, जहाँ से उनका दबाव बनाया जाता है।

अंत में पार्षदों ने सीएमओ से आवेदन को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper