यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर की गई 4,900 रूपये की चलानी कार्यवाही
—-

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष यातायात चेकिंग अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में शहडोल शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रभारी प्रियंका शर्मा द्वारा वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, वाहन परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई तथा जांच के दौरान कई वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4,900 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.