चांद का पुरा में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरकर 5 वर्षीय मासूम रियांस की मौत, गांव में मातम

अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम चांद का पुरा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मात्र 5 वर्षीय रियांस सखवार खेलते समय हादसे का शिकार हो गया और उसकी नहर में डूबकर मौत हो गई।
जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे रियांस घर के पास नहर की पुलिया पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक नहर में जा गिरा। नहर में तेज बहाव होने के कारण मासूम बहकर भाऊ का पुरा की पुलिया तक जा पहुँचा।
ग्रामवासियों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल अंबाह पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने रियांस को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम फैल गया।
घटना की सूचना मृतक के दादा देशराज सखवार ने थाना अंबाह में दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच प्रधान सब-इंस्पेक्टर चेतन करोरिया द्वारा की जा रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.