भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

साप्ताहिक जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने दूर दराज के क्षेत्रों आए लोगो की सुनी समस्याएं
==

549
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में  ग्राम बलबहरा निवासी पवन पाठक ने मकान ध्वस्त होने पर सहायता राशि दिलाने, शहडोल निवासी सेवा निवृत्त श्री जे.पी. पाण्डेय ने पेंशन भुगतान कराने, शहडोल बाणगंगा रोड वार्ड नम्बर 16 निवासी बृजनंदन शुक्ला ने सेवा निवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी का भुगतान कराने, ग्राम मल्दा टोला निवासी जोगेश्वर वर्मन ने विद्युत कनेक्शन जुड़वाने, ग्राम मीठी निवासी सब्बान शेख ने वेतन भुगतान करने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। सीईओ जिला पंचायत ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper