कमिश्नर शहडोल संभाग ने शासकीय हाई स्कूल पठारी का किया निरीक्षण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
बच्चों से किताब पढ़ाकर, परखी शिक्षा की गुणवत्ता
। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शासकीय हाई स्कूल पठारी का औचक निरीक्षण किया तथा बच्चो से किताब पढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होने कक्षा 7 वीं के बच्चों से हिंदी की किताब पढवाई , जिसे बच्चों व्दारा सही तरीके से किताब पढी गई । निरीक्षण के दौरान कक्षा 7 वी में दर्ज 23 में से 17 बच्चे उपस्थित पाए गए । उन्होने शिक्षक प्रांजल गुप्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कि जाए, ताकि बच्चे पढ लिखकर अपने ग्राम, जिला ,प्रदेश का नाम रोशन कर सके ।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग ने बन रहे मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया जहां आलू छोला की सब्जी, दाल , चावल बनते हुए पाया गया । उन्होने कहा कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जाए। इस दौरान उन्होने लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया ।
कमिश्नर शहडोल संभाग ने प्रचार्य से कक्षा 10वीं एवं 12 वीं के छात्रों को प्रदाय की जा रही शिक्षा के संबंध में पूछताछ तथा शत प्रतिशत रिजल्ट लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, तहसीलदार अभ्यानंद शर्मा, एस एल आर सतीश सोनी, सरपंच ग्राम पंचायत पठारी गोविंद प्रसाद गौतम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.