भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिव सेवक समिति के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

1,726
Above News

पवित्र अमरनाथ यात्रा में शिव सेवक समिति निभाती हैं अहम भूमिका। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया
शिव सेवक समिति के द्वारा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया से मुलाकात प्रदेश कार्यालय पर की गई।  जहां शिव सेवक समिति के अध्यक्ष रत्नेश वर्मा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण कर अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने शिव सेवक समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू से अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी लेते हुए आगामी यात्रा में हर संभव सहयोग करने की बात कही। श्री भदौरिया ने हर्ष प्रकट कर कहा कि हम सभी नगर एवं प्रदेशवासी सौभाग्य शाली हैं कि अमरनाथ पवित्र यात्रा में भारत भर में सिर्फ कानपुर नगर की शिव सेवक समिति को निःशुल्क ई रिक्शा तथा चाइल्ड केयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोनीत होने पर रत्नेश वर्मा शीलू को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रत्नेश वर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से निरंतर शिव सेवक समिति हर वर्ष और अत्यधिक तैयारियों के साथ भारत भर से आए भक्तों को अमरनाथ यात्रा में अपनी सेवाएं देकर भक्तों की पवित्र यात्रा को सफल बना रही हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कमल वर्मा कोषाध्यक्ष आलोक सचान आशुतोष सिंह प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper