ग्राम पंचायत मसीरा में हिंदू विशाल सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ
भूमि पूजन,ध्वज पूजन एवं हवन सम्पन्न

जयसिंहनगर (शहडोल)। जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसीरा में प्रस्तावित हिंदू विशाल सम्मेलन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर 1 बजे भूमि पूजन, ध्वज पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का पूजन पंडित रामपाल पांडे शास्त्री जी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर ग्राम मसीरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि हिंदू विशाल सम्मेलन का आयोजन 17 जनवरी (शनिवार) को मंडल मसीरा में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज को आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन के मुख्य आकर्षण:
सांस्कृतिक कार्यक्रम
भजन-कीर्तन एवं धार्मिक गीत
रंगोली प्रतियोगिता
विशाल भंडारा
आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने की अपील की है।
— शिव महिमा मिश्रा बेबाक शक्ति न्यूज
जयसिंहनगर ब्लॉक रिपोर्टर

Subscribe to my channel
Comments are closed.