शहडोल: रिहायशी इलाके में घुसा भालू, ग्रामीणों में दहशत

जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात जंगल से भटक कर भालू रिहायशी इलाके में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। भालू ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन पर लदे खाने-पीने के सामान (चिप्स आदि) को नुकसान पहुंचाया और जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से रात के समय बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में भालू के करीब न जाने की अपील की है।
लगातार हो रहे वन-मानव संघर्ष की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में स्थायी गश्त और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.