भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मसीरा में नल जल योजना की पाइप लाइन लीकेज, सड़क बनी तालाब

142
Above News

शिव महिमन मिश्रा

शहडोल। शहडोल जिले के ग्राम पंचायत मसीरा में नल जल योजना की पाइप लाइन में लंबे समय से लीकेज होने के कारण पूरे सड़क पर पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर कीचड़ और सड़न फैल चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण साफ-सफाई नहीं हो पा रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन की मरम्मत कराकर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper