भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के द्वारा विशाल भंडारा आयोजित

1,569
Above News

कानपुर। ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन नौबस्ता हंसपुरम में पर किया गया। मंदिर प्रांगण में महंत श्री सुभाष चंद्र जी महाराज ने कन्याओं को प्रसाद वितरित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में महंत श्री सुभाष चंद्र जी महाराज ने कहा विगत वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में धार्मिक आयोजन नित्य प्रति आयोजित होते रहते हैं जिसमें हजारों की संख्या में भक्त बढ़ चढ़ हिस्सा लेते हैं। मंदिर में ग्यारहमुखी हनुमान जी महाराज के श्रृंगार को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। भक्तों ने गर्म जोशी के साथ जय जय श्री राम के जोरदार नारे लगाते हुए महावीर बजरंगी के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में हजारों लोगों ने गर्म खिचड़ी एवं पूड़ी सब्जी का प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित मिश्रा श्रवण तिवारी विनीत सुरेश मिश्रा केशव द्विवेदी नरेश श्रीकृष्ण राजीव मोहन सक्सेना कमल त्रिवेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper