भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मिनी ब्राजील की 04 बालिका फुटबाल खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में करेंगी प्रतिनिधित्व
===

781
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


कमिश्नर एवं कलेक्टर ने चयनित फुटबाल खिलाड़ियो को दी बधाई एवं शुभकामनाए
===
– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के चयनित मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी सानिया बहरोलिया, सपना गुप्ता, पूनम बैगा एवं सुहानी कोल एवं फुटबॉल कोच लक्ष्मी सहीस को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
        सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने बताया कि मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बना चुका शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर के 4 बालिका फुटबाल खिलाडियो का चयन मणिपुर में 23 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम की ओर से चयन किया गया है। जिन खिलाड़ियो का चयन किया गया है उनमें सानिया बहरोलिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर, सपना गुप्ता, पूनम बैगा,  शासकीय एमएलबी स्कूल शहडोल तथा सुहानी कोल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाई स्कूल शहडोल के नाम शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी एवं मध्यप्रदेश टीम की फुटबॉल कोच लक्ष्मी सहीस होंगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper