भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासन की विभिन्न जन योजनाओं, सेवाओं में हितग्राहियों का लाभ प्रदाय  करने हेतु संकल्प से समाधान अभियान की कलेक्टर द्वारा समीक्षा
===

805
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में गठित दल घर-घर संपर्क कर प्राप्त करें जनसमस्याएं
===
जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त हुए 1305 आवेदन
===
– पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है।  अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। अभियान के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में जन समस्याओं को प्राप्त करने के लिए दल गठित किए गए हैं। संबंधित दल ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं आश्रित ग्रामों में भ्रमण कर घर-घर संपर्क कर जन समस्याएं प्राप्त करें तथा स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य समस्याओं का निराकरण भी करे। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार दलों का गठन किया जाए तथा जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएं। ग्रामीण निकायों में प्राप्त होने वाले आवेदनों की मानीटरिंग संबंधित सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी दैनिक रूप से करें। आपने  निर्देश दिए हैं कि स्वच्छ  पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेवारी है।  दूषित पेयजल से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए तथा पेयजल स्त्रोंतों के साथ ही पाइप लाइन का भी नियमित निरीक्षण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान में प्राप्त आवेदनों की संख्या कम है। दल के भ्रमण को प्रभावी बनाया जाए।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत अभी तक जिले में 1305 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत ब्यौहारी में 68 आवेदन,  जयसिंहनगर जनपद में 459 आवेदन, गोहपारू जनपद पंचायत में 149 आवेदन, बुढ़ार जनपद पंचायत में 140 आवेदन, सोहागपुर जनपद पंचायत में 364 आवेदन, ब्यौहारी नगर परिषद में 53 आवेदन, धनपुरी नगरपालिका में 21 आवेदन, खांड़ नगर परिषद में 07 आवेदन तथा बकहो नगर परिषद में 16 आवेदन, बुढ़ार नगर परिषद में 11 आवेदन, शहडोल नगर पालिका में 13, जयसिंहनगर नगर परिषद में 04 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आपने अभियान के संचालन हेतु गठित दलों का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभावी रूप से घर-घर संपर्क कर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित निकायों के अधिकारियेां को दैनिक रूप से मानीटरिंग करने को कहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper