सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर माफिया से डरे नायब तहसीलदार के संबंध में वस्तुस्थिति
..

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर माफिया से डरे नायब तहसीलदार के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि संबंधित लोगों के विरूद्ध 07 जनवरी 2026 को रात्रि 09ः14 मिनट पर थाना ब्यौहारी में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। नायब तहसीलदार ब्यौहारी श्री शनि कुमार द्विवेदी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यौहारी अंतर्गत दिनांक 05-01-26 को अवैध लकड़ी से लदे वाहन की सूचना मिलने पर देवराव जंगल की तरफ से ट्रैक्टर आता हुआ दिखा जो खरपा तिराहे से गाड़ी के आगे आया जिस पर गाड़ी रुकवाये जाने पर ट्रैक्टर चालक ने ड्यूटी वाहन पर बगल से ठोकर मारने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाडी को रोड से बाहर उतार दिया। तत्पश्चात टेªक्टर चालक ने चलते गाड़ी (ट्रैक्टर) से रेत ट्राली ऊपर कर सड़क पर गिरा दी व खाली गाड़ी ले कर भागने लगा जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खाली ट्रैक्टर के पीछे जाने पर एक व्यक्ति जो ट्रेक्टर मालिक का लड़का था बाइक को ड्यूटी वाहन के बीच में लगाकर पूछने लगा कि क्यों परेशान कर रहे हो, किसने बताया। इसके बाद जब ड्यूटी वाहन बैक कर वापस होने लगा तो उसने पास पड़ी लकड़ी से ड्यूरी वाहन के शीशे में मारने की कोशिश की लेकिन चालक ने तेजी से गाडी साइड कर आगे से गाडी बैंक कर वापस मेन रोड में आ गये जहॉ पर पुलिस वाहन डायल 112 मिली। उन्होंने बताया कि कामता बैस पिता जमुना बैस एवं अमरदीप उर्फ झब्बू पिता कामता बैस निवासी सरवाहीखुर्द के विरूद्व एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.