भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर फहराएंगे राष्ट्रध्वज
===

260
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– जिला मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि घोषित किया गया है।
मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा एवं राष्टध्वज को सलामी दी जाएगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मार्च-पास्ट तथा विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8ः59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा, प्रातः 9ः5 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, प्रातः 9ः15 बजे  माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। प्रातः 9ः30 बजे रंग-बिरंगे गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े जाएंगे तत्पश्चात मार्च-पास्ट का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9ः50 बजे से देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली बच्चों के समूह द्वारा दी जाएगी। प्रातः 10ः20 बजे से विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10ः40 बजे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण करेंगे। प्रातः 11ः00 बजे  कार्यक्रम का समापन होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper