अमरपाटन में यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ ब्राह्मण समाज का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

रोहित पाठक की रिपोर्टिंग
अमरपाटन। आज ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने थाना अमरपाटन पहुंचकर रीवा निवासी यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज का आरोप है कि मनीष पटेल द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में बताया गया कि इससे पहले भी संबंधित यूट्यूबर द्वारा भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप लग चुके हैं। लगातार सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों के चलते ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान पीयूष त्रिपाठी, दीपनारायण द्विवेदी, विनोद परौहा, संदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, हनी, बृजेश तिवारी, नरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, विनय, प्रवीण तिवारी, धर्मेंद्र सिंह तिवारी, अभिषेक तिवारी, राम यश, रोहित कुमार पाठक (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.