विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों की ली बैठक
…

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 8 फरवरी को जयसिंहनगर के ग्राम गांधिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक श्री शरद कोल ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.