भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त हुए 17622 आवेदन, 15450 आवेदनों का किया गया निराकरण
===

179
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया गया है।  अभियान का प्रथम चरण में 12 जनवरी से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दल गठित कर जन सामान्य से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत अभी तक जिले में 17622 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत ब्यौहारी में 1396 आवेदन,  जयसिंहनगर जनपद में 3870 आवेदन, गोहपारू जनपद पंचायत में 1607 आवेदन, बुढ़ार जनपद पंचायत में 1510 आवेदन, सोहागपुर जनपद पंचायत में 2644 आवेदन, ब्यौहारी नगर परिषद में 1069 आवेदन, धनपुरी नगरपालिका में 2019 आवेदन, खांड़ नगर परिषद में 170 आवेदन तथा बकहो नगर परिषद में 859 आवेदन, बुढ़ार नगर परिषद में 162 आवेदन, शहडोल नगर पालिका में 2247, जयसिंहनगर नगर परिषद में 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आपने अभियान के संचालन हेतु गठित दलों का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभावी रूप से घर-घर संपर्क कर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित निकायों के अधिकारियेां को दैनिक रूप से मानीटरिंग करने को कहा।
प्राप्त आवेदनों में से जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 3711, जनपद पंचायत सोहागपुर में 1890, आवेदनों का, जनपद पंचायत गोहपारू में 962 आवेदन, जनपद पंचायत ब्यौहारी में 1388, जनपद पंचायत बुढ़ार में 1509 आवेदनो का तथा नगरपालिका शहडोल में 1946 आवेदन, धनपुरी नगरपालिका में 1833, आवेदन तथा नगर परिषद ब्यौहारी में 1035, बकहो नगर परिषद में859 , नगर परिषद जयसिंहनगर में 53, नगर परिषद बुढ़ार में 95 , नगर परिषद खाड में 169, आवेदनो का निराकरण किया जा चुका है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper