शहडोल नगर में बैंकर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक
===

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर
पीएम स्वनिधि योजना में मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प
===
– नगरपालिका परिषद शहडोल के सभागार में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से 17 फरवरी 2026 को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने की।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री अमित कुमार, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, सिटी मैनेजर श्रीमती प्रतीक्षा शुक्ला एवं श्री सत्यकाम मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना (च्ड ैट।छपकीप) की वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। वर्तमान में निकाय की उपलब्धि 46 प्रतिशत पाई गई, जिसे मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने बैंकों में स्वीकृति एवं वितरण हेतु लंबित सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों द्वारा लौटाए गए प्रकरणों का त्वरित समाधान कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जिला अग्रणी प्रबंधक श्री अमित कुमार ने सभी बैंक प्रबंधकों से समन्वित प्रयास करते हुए योजना के निर्धारित लक्ष्य को मार्च से पूर्व ही पूर्ण करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय के माध्यम से लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति का संकल्प व्यक्त किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.