नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर की गई कार्यवाही
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
लगाया 2200 रूपये का जुर्माना
===
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देशानुसार नगरपलिका शहडोल अंतर्गत नगरपालिका के मैदानी अमले द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोगकर्ताओ के विरूद्व कार्यवाही की गई। शहडोल नगर के 6 दुकानों से कुल 5 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई तथा संबंधित दुकानदारों से 2200 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही नागरिकों एवं व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करने की अपील भी की गई है। कार्यवाही में स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल महोबिया, सफाई दरोगा एवं स्वच्छता मित्र की भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.