भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
===

1,302
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– पंडित शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी एवं भौतिकी विभाग द्वारा, मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के समन्वय से दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान के प्रति अभिरुचि को प्रोत्साहित करना था।
    विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वैज्ञानिक चिंतन और नवाचार की संस्कृति को सुदृढ़ करने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे परंपरागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से समाजोपयोगी अनुसंधान को आगे बढ़ाएँ। कुलगुरु ने कहा कि आज की वैश्विक चुनौतियाँ  जैसे जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही हल की जा सकती हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में अनुसंधान-आधारित शिक्षा, स्टार्टअप संस्कृति और अंतर्विषयक शोध को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियो द्वारा रंगोली, मॉडल, पोस्टर, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी तथा स्टार्टअप इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रारंभ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 एवं 41वें मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के पुरस्कार समारोह का प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया तथा महिला वैज्ञानिकों पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर डॉ नागेंद्र चंदवंशी, सह प्राध्यापक, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रवीण शर्मा सहित विष्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper