रेडक्रास सोसायटी की समीक्षा बैठक 7 मार्च को
…
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– इंडियन रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. श्माम सिंह कुमरे (आई.ए.एस. से.नि.) द्वारा 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला रेडक्रास सोसायटी शहडोल की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला रेडक्रॉस के समिति के गठन निर्वाचन पर चर्चा, जिला रेडक्रास के द्वारा कितने सदस्य बनाये गये हैं, की जानकारी, जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि की प्रगति की रिपोर्ट, विकास खण्डों में खोले जाने वाले जन औषधि केन्द्रों की कार्यवाही, स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस के गठन पर चर्चा एवं अंशदान सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.