भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में पुरानी रंजिश पर चली गोली, 22 वर्षीय युवक घायल

120
Above News

अंबाह। क्षेत्र के बीच का पुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार रात गोली चलने की घटना सामने आई है। दलजीत का पुरा निवासी 22 वर्षीय युवक पवन गुर्जर (पुत्र महावीर गुर्जर) के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब 08:30 बजे की बताई जा रही है। घायल पवन को तत्काल अंबाह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper