भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही, दो वाहन जब्त
===

74
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी राहुल पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने सोहागपुर तहसील क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर दो वाहनों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज निरीक्षक ऋषिकेश सहाय के नेतृत्व में गठित दल द्वारा सोहागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर एवं बिचारपुर क्षेत्र में जांच की गई। इस दौरान गत दिवस ग्राम कल्याणपुर में वाहन क्रमांक एमपी18एच5414 (10 चक्का हाइवा) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर वाहन को जप्त कर धनपुरी थाना परिसर में सुरक्षा हेतु खड़ा कराया गया।
इसी प्रकार ग्राम बिचारपुर में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक अन्य वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक एमपी18जेडएफ6617) को भी जांच के दौरान रोका गया। वाहन चालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त वाहन को भी जप्त कर धनपुरी थाना में सुरक्षित रखा गया।
खनिज विभाग द्वारा दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper