भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने हाई स्कूल एवं हायर सेंकेण्डरी की परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियो को किया सम्मानित

81
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

विद्यार्थी, हर क्षेत्र में प्रगति कर देश के सर्वांगीण विकास में दे अपना योगदान- कलेक्टर

शिक्षा कभी व्यर्थ नही जाती, समय आने पर होता है सदुपयोग- कलेक्टर


– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियो, अभिभावको एवं शिक्षको को फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर  डॉ. केदार सिंह ने कहा कि  विद्यार्थी देश के भविष्य है, देश  और समाज के सर्वांगीण विकास में विद्यार्थियो की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी आदि महत्वपूर्ण पदो में आसीन होकर देश और समाज की सेवा करें।

उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से बारहवी कक्षा तक की पढ़ाई भविष्य बनाने की मजबूत नींव है, शिक्षा कभी व्यर्थ नही जाती है उसका उपयोग समय आने पर अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि  निरंतर अच्छा से अच्छा प्रयास कर नई ऊचाईयांे को छूए।
      कलेक्टर ने मेरिट सूची के विद्यार्थी, विद्यालयो के शिक्षको एवं अभिभावको को  मध्यप्रदेश की  टॉप10 सूची में स्थान लाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कलेक्टर ने विद्यार्थियो से भविष्य की पढाई के बारे में भी जानकारी ली।
       कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी के कक्षा दसवीं में अध्यनरत योगेंद्र सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर में अध्यनरत कुमारी अनामिका कुशवाहा,  कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में अध्यनरत कुमारी दीक्षा मिश्रा, हायर सेकेंण्डरी विद्यालय के माही मिश्रा,  मान्यता साहू,  निशिका गुप्ता, ऋषभ पाण्डेय, हाई स्कूल के  श्रेया साहू, आर्यिका नामदेव, नेहा सिंह, हर्षिल गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता एवं आरायना गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
        इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, जिला षिक्षा अधिकारी श्री आर.के. मंगलानी सहित शासकीय  एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper