भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

80
Above News

८ मई २०२६ विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर दिशा वेलफेयर एसोसिएशन एवं रिलायंस फाउंडेशन सीएसआर प्रोजेक्ट के सहयोग से लालपुर, शहडोल में थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फील्ड वर्कर, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, सरपंच एवं जनपद सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधा नामदेव रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच श्रीमती रामकली बैगा, डॉ. शमीम अहमद अंसारी, डॉ. करुणा, जनपद सदस्य श्री निशाबी एवं ब्लड सेंटर शहडोल की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन के प्रमुख श्री राजीव श्रीवास्तव जी ने इस अभियान के उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर थैलेसीमिया परिवारों के परिजन एवं थैलेसीमिया योद्धा भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से प्रिया विश्वकर्मा, जिनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हो चुका है और जो अब पूर्णतः स्वस्थ हैं, ने अपने अनुभव साझा किए। उपस्थित परिवारों ने भी अपनी समस्याओं एवं संघर्षों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. सुधा नामदेव ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। दिशा वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा रूपाली सिंघई ने “थैलेसीमिया एवं सिकलसेल मुक्त शहडोल” के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित लोगों को इन अनुवांशिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं फुटबॉल टीम के कोच ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और समाज सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन डॉ. नितिन सिंघई द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper