भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जल गंगा संवर्धन अभियान के  तहत तालाब में किया गया साफ सफाई का कार्य

58
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत “जल स्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला शहडोल, विकासखंड गोहपारू की नवांकुर संस्था वीर सावरकर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा  ग्राम देवरी 2 के तालाब में  जल संरक्षण हेतु साफ सफाई का कार्य किया गया।

उक्त  साफ सफाई कार्य में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अशोक अहिरवार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवदहा,सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राएं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनमानस को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper