भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक हितों की रक्षा हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन की मांग

84
Above News

शहडोल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, संभाग शहडोल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित विषय पर शिक्षक हितों की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

संघ की ओर से यह ज्ञापन आदरणीय श्री सुरेंद्र पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय मजदूर संघ, नई दिल्ली, आदरणीय श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली तथा आदरणीय श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, भोपाल को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा हितों एवं अर्जित अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक विधायी संशोधन किया जाए तथा इस संबंध में माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार के माध्यम से संसद में आवश्यक विधेयक प्रस्तुत कराया जाए।

ज्ञापन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, संभाग शहडोल के संभागीय अध्यक्ष श्री बी. पी. तिवारी एवं संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर श्री हरेंद्र कुमार रैदास, जिला अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शहडोल, श्री मिथिलेश शर्मा, जिला सचिव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, अनूपपुर तथा श्री सलीम सिद्दीकी उपस्थित रहे।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव, सेवा सुरक्षा एवं अर्जित अधिकारों का संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कर्मचारी एवं शिक्षक हित में इस विषय पर सकारात्मक पहल की जाएगी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper