अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम सेमरा में योग एवं ध्यान कार्यक्रम संपन्न

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमरा द्वारा योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास एवं ध्यान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। साथ ही सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “योग करें, स्वस्थ रहें और जीवन में संतुलन बनाए रखें” का संदेश देते हुए किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.