योग के नियमित अभ्यास से ही स्वस्थ जीवन का मार्ग होता है प्रशस्त:- सांसद
…

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर
योग करें, स्वस्थ रहें, संतुलित रहें
…
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विराट नगर हुआ योगमय
…
:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के मुख्य अतिथि में शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से ही स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। उठिए, सूर्योदय की ऊर्जा को अपने भीतर समाहित कीजिए और स्वस्थ व समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दीजिए।।
उहोंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर आइए, हम सब मिलकर अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का अटूट संकल्प लें।
साथ ही महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना गया।
इस पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता, नीलम चतुर्वेदी, रविंद्र वर्मा गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्थानीय लोगो ने भी सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता निभाई एवं योग प्रशिक्षक श्री सूर्य प्रकाश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामरूद पटेल सुश्री मीनाक्षी तिवारी श्रीमती नीलिमा शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.