नशा निवारण दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
हम सबका यहीं सपना नशा मुक्त हो देश अपना
…
:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम विचारपुर, जोधपुर सहित अन्य स्थानों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक में “हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना” नशा नाश की जड़ है भाई इससे दूर रहो मेरे भाई” – तन मन-धन करते बरबाद बीड़ी सिगरेट और शराब”नशा छोड़ो तो जीवन आबाद है जैसे स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी सहित उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.