शहडोल के अनूप कुमार शर्मा को मिली AAP मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी

रोहित पाण्डेय बेबाक शक्ति न्यूज भोपाल (म.प्र.)
भोपाल।आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए शहडोल जिले के अनूप कुमार शर्मा को प्रदेश स्तर पर अहम पद सौंपा है। पार्टी द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी घोषणा पत्र के अनुसार, श्री शर्मा को AAP मध्य प्रदेश के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग का प्रदेश सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अनूप कुमार शर्मा शहडोल ज़ोन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत थे। जमीनी स्तर पर मीडिया मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले शर्मा की नियुक्ति को पार्टी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं पार्टी ने अपने पूरे सोशल मीडिया विंग को तत्काल प्रभाव से भंग करने का भी निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश समन्वयक, प्रदेश सह-समन्वयक, सभी ज़ोनल और जिला समन्वयक शामिल हैं। यह घोषणा AAP मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी की गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में पार्टी मीडिया और सोशल मीडिया को नए सिरे से गठित कर चुनावी तैयारियों को तेज करेगी। अनूप कुमार शर्मा जी की नियुक्ति सहित मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र तोमर व सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी के इस निर्णय का स्वागत व बधाई प्रेषित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव शक्ति सिंह चंदेल ने कहा की मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की मजबूती व विस्तार के लिए जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.