भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शराब दुकानों में ज्यादा दाम पर बिक्री को लेकर बढ़ा आक्रोश, AAP ने जिला प्रशासन से मांगा जवाब

28
Above News

शहडोल। शहर में संचालित मदिरा दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत में शराब बिक्री को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायतों और वीडियो सामने आने के बावजूद समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लगने के आरोप लगाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा ने शहडोल जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले में तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

अनूप शर्मा ने कहा कि यदि किसी मदिरा दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है तो यह आम उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का गंभीर मामला है। उन्होंने आबकारी विभाग से सवाल किया कि अब तक सामने आए वीडियो और शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई तथा किन-किन दुकानों की जांच की गई?

उन्होंने कहा कि दुकानों के बैंक खाते और ऑनलाइन भुगतान की भी जांच कराई जाए। डिजिटल लेन-देन, बिक्री रजिस्टर और स्टॉक का मिलान करने से यह पता लगाया जा सकता है कि किस दुकान पर किस ब्रांड की कितनी बिक्री दर्ज हुई और उसके मुकाबले दुकानदारों ने ऑनलाइन माध्यम से कितनी राशि प्राप्त की। इससे निर्धारित कीमत से अधिक वसूली के आरोपों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

अनूप शर्मा ने आबकारी विभाग से यह भी पूछा कि शहर की किन-किन मदिरा दुकानों पर QR कोड लगाए गए हैं और उनके माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत की जानकारी किस प्रकार उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने मांग की कि जांच की पूरी जानकारी सार्वजनिक करते हुए दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper